{"_id":"5c5f47d8bdec22736c04ca69","slug":"high-court-issues-circular-for-alert-in-view-of-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : सतर्कता के लिए हाईकोर्ट ने जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : सतर्कता के लिए हाईकोर्ट ने जारी किया सर्कुलर
Sun, 10 Feb 2019 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर जजों समेत वकीलों और स्टाफ को स्वाइन फ्लू से सतर्क रहने के सुझाव दिए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा की ओर से 7 फरवरी को यह सर्कुलर जारी किया गया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि हाईकोर्ट परिसर से लेकर जजों के आवास पर नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल कराया जाए। इसके अलावा सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि फ्लू को फैलने से रोकने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किस तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।
विज्ञापन
सर्कुलर में दिल्ली हाई कोर्ट मेडिकल एंड हेल्थ सेंटर के चीफ मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर (पैथोलॉजिस्ट) को सुझाव है कि सर्दियां शुरू होते ही इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ले लेना चाहिए। कुछ मेडिकल ऑफिसर्स के हवाले से इस बीमारी से बचाव के लिए होम्योपैथी दवाइयों को लाभकारी बताया गया है, जिसे हाई कोर्ट डिस्पेंसरी में भी उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
साल की शुरुआत से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के हजारों मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक छह लोगों की मौत भी हो चुकी है।