{"_id":"1fc9b5ceab5092f9a7e43e47297a419f","slug":"high-court-bench-in-western-up-then-got-hot-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गर्माया पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गर्माया पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में अलग हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा एक बार फिर गर्माने लगा है। बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर कचहरी के अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बेंच के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया ओर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सेल्स टैक्स एडवोकेट भी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग अधिवक्ता विगत 30 वर्षों से करते चले आ रहे हैं। हर बार अधिवक्ताओं को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आहवान पर बुधवार को बार सभागार में कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव किया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम विमल कुमार शर्मा को सौंपा।
इससे पूर्व बार सभागार में ही एक प्रेसवार्ता में बार अध्यक्ष का कहना था कि उनकी यह लड़ाई आम जनता की लड़ाई है। पश्चिम में अगर बेंच मिलती है तो इसका सीधा फायदा स्थानीय स्तर पर लोगों को होगा। इससे लोगों को सस्ता न्याय समय पर उपलब्ध हो सकेगा।