{"_id":"653ee6aa5634d9a8740ab213","slug":"high-alert-in-delhi-after-kerala-blast-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : केरल ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट, सार्वजनिक स्थलों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : केरल ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट, सार्वजनिक स्थलों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश
Mon, 30 Oct 2023 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:41 AM IST
सार
भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ साथ सभी चर्च की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और एजेंसियों से मिलने वाली सभी इनपुट को गंभीरता से लेकर उनपर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
HIGH ALERT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कालामस्सेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ साथ सभी चर्च की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और एजेंसियों से मिलने वाली सभी इनपुट को गंभीरता से लेकर उनपर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारियों ने एक बैठक की। बैठक में सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने खुफिया एजेंसियों से मिलने वाले संभावित खतरों के इनपुट को देखते हुए अतिरिक्त सावधानियां और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सभी चर्च के आसपास सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जो वहां आने वाले लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली के संवेदनशील जगहों को लेकर सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को अपने-अपने जिले में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बड़े बाजारों, धार्मिक स्थलों, बड़े अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो व बस अड्डों समेत अधिक भीड़भाड़ वाले जगहों को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन