फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heroin recovered worth Rs 21 crore Three arrested including Nigerian national

नशे पर प्रहार: नाइजीरियन नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, बरामद हेरोइन की कीमत 21 करोड़ रुपये, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 04 Jun 2022 09:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

आरोपी हेरोइन कहां और किससे लाए थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अपराध शाखा की नारकोटिक्स सेल की टीम आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
heroin recovered worth Rs 21 crore Three arrested including Nigerian national
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अलग-अलग सिंडिकेट का खुलासा कर नाइजीरियन नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान अंकुश (22) के अलावा नाइजीरियन नागरिक एंथोनी और संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3.505 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि 25 मई को उनकी टीम को सूचना मिली कि थी कि केशव नगर इलाके में हेरोइन के साथ एक तस्कर आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एक टीम ने केशव नगर के पास ट्रैप लगा दिया। इसके बाद आरोपी अंकुश को दबोच लिया गया। इसके पास से पुलिस ने कुल 505 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी सुल्तानपुर के किसी व्यक्ति से हेरोइन लेकर आया था।

विज्ञापन

पुलिस उससे पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी अंकुश ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों ही मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं। पिता शिव कुमार उर्फ रवि शराब तस्कर है। जबकि उसकी मां हेरोइन के अलावा दूसरे मादक पदार्थों की तस्करी करती है। इसके पास से बरामद हेरोइन की कीमत इंटरनेशन मार्केट में तीन करोड़ बताई जा रही है।


 

दूसरे मामले में 27 मई को टीम को खबर मिली कि डाबड़ी, महावीर एंक्लेव इलाके में कुछ लोग हेरोइन के साथ आने वाले हैं। सूचना के बाद एक अन्य टीम का गठन कर नाइजीरियन नागरिक एंथोनी और उसके साथी समय उर्फ संजय को तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एंथोनी ने बताया कि उसके साथी अफ्रीकी देशों में बैठे हैं। जो मादक पदार्थों का इंतजाम करवाते हैं। दोनों कहां से और किसके लिए हेरोइन लाए थे, पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के पास से बरामद तीन किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed