फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heroin manufacturing factory was exposed after raid in Mirganj Bareilly in Delhi

बरेली की हेरोइन: दिल्ली पुलिस ने किया फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक फरार; चार तस्कर और सप्लायर दबोचे

Sat, 08 Mar 2025 07:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 07:57 AM IST
सार

दिल्ली में नारकोटिक्स टीम ने एक हेरोइन बनाने की एक फैक्टरी का खुलासा हुआ है। फैक्टरी से 508 ग्राम हेरोइन, 4.980 किलोग्राम सोडियम, 5.292 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
heroin manufacturing factory was exposed after raid in Mirganj Bareilly in Delhi
हेरोइन बनाने की एक फैक्टरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बरेली के मीरगंज में छापा मारकर हेरोइन बनाने की एक फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी से पुलिस 508 ग्राम हेरोइन, 4.980 किलोग्राम सोडियम, 5.292 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड और अन्य सामान बरामद किए हैं। फैक्टरी मालिक अभी भागा हुआ है। पुलिस चार तस्करों की गिरफ्तारी के बाद फैक्टरी तक पहुंची।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि कर्दमपुुरी निवासी नदीम खान के निशानदेही पर पुलिस ने फैक्टरी का खुलासा किया है। नदीम के खिलाफ स्पेशल सेल में भी मामला दर्ज है। पुलिस उपायुुक्त ने बताया कि नारकोटिक्स टास्क फोर्स पिछले साल दो अप्रैल को जेजे कालोनी निवासी राजेंद्र उर्फ यूसुफ को हेरोइन तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसके कब्जे से पुलिस ने 520 ग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही पुलिस ने उसके घर से 5 लाख रुपये नकद जब्त किए। पूछताछ में उसने बताया कि उसने हेरोइन की खेप को गांव भसुन्द्रा बदायूं यूपी निवासी भूरे से खरीदी थी। पुलिस ने 4 अप्रैल को भूरे को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरे ने बताया कि वह हेरोइन की खेप जेजे कालोनी बवाना निवासी नवाब सलाम से खरीदी थी। 5 अप्रैल को पुलिस ने उसके निशानदेही पर नवाब को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 108 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने खेप को नदीम खान से खरीदी थी। पुलिस ने नदीम की तलाश शुरू की। करीब आठ नौ माह के बाद पुलिस ने तीन मार्च को नदीम को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि हेरोइन बरेली के मीरगंज स्थित फैक्टरी में तैयार की जाती है। पुलिस टीम ने नदीम खान की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को बरेली के मीरगंज स्थित इमारत में छापा मारा। जहां से हेरोइन के अलावा इसे बनाने में इस्तेमाल कच्चा माल, केमिकल वगैरह बरामद किए।

बेसमेंट में तैयार करते थे हेरोइन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत में फैक्टरी चल रही थी, यह दो सौ गज में स्थित है। इसमें बेसमेंट के अलावा तीन मंजिल है। आरोपी बेसमेंट में करीब चार से पांच घंटे में हेरोइन तैयार करते थे। आरोपी कच्चे माल में एसिटिक एनहाइड्राइड मिलाते थे। उसके बाद उसमें सोडियम डालकर करीब चार से पांच घंटे मिलाने के बाद उससे बेहतरीन क्वालिटी का हेरोइन तैयार करते थे। जिसको तस्करों के जरिए बाजार में बेचा जाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए सप्लायरों का एक कड़ी होता था। जिससे पुलिस को फैक्टरी में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।


1.236 किलो हेरोइन और पांच लाख रुपये बरामद
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने चार तस्करों और सप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद इनसे 1.236 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही पुलिस ने राजेंद्र के कब्जे से पांच लाख रुपये बरामद किए। 5 लाख रुपये की राशि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फ्रीज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed