फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Here, the country's largest Emergency Care Center

यहां होगा देश का सबसे बड़ा इमरजेंसी केयर सेंटर

Tue, 26 Jan 2016 10:50 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
Here, the country's largest Emergency Care Center

राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में देश का सबसे बड़ा इमरजेंसी केयर सेंटर होगा। इसके अलावा एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पर करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। बिस्तरों की संख्या के अनुसार डॉक्टर और दूसरे कर्मियों की नियुक्ति के लिए सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


भारत सरकार के सफदरजंग अस्पताल में इमरजेंसी केयर यूनिट में 500 बिस्तर होंगे। इसमें 220 बिस्तरों का इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) होगा और बाकी के बिस्तरों पर भी गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी निर्माण चल रहा है

Here, the country's largest Emergency Care Center

अस्पताल में 807 बिस्तरों वाले एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी निर्माण चल रहा है। इसमें 200 बिस्तर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर काम करेंगे। इस वार्ड में भर्ती होने के लिए मरीजों को शुल्क अदा करना होगा।


इसमें 24 बिस्तर विशेष तौर पर हृदय रोगियों के लिए सुरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है। दोनों ब्लॉक के निर्माण के बाद 3908 चिकित्सकों और दूसरे कर्मियों की नियुक्ति करने की मंजूरी भी केंद्र सरकार से मिल गई है।

नए ब्लॉक में सीटीवीसी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लिप मेडिसिन, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, इंडोक्रिनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी सहित कुछ अन्य विभाग होंगे। मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed