फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   here is big game in bank account

एकांउट खुल गया लेकिन फिर भी नहीं मिल रही पेंशन

Sun, 24 May 2015 09:51 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
here is big game in bank account

बैंक से अकाउंट खोलने का एसएमएस तो आ रहा है, लेकिन खाता नहीं खुल रहा है। इसके चलते एक बुजुर्ग महिला को पिछले दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। बैंक कर्मचारियों की मनमानी के कारण उक्त महिला धक्के खाने को मजबूर है।

विज्ञापन


हारकर उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। दौलताबाद की 64 वर्षीय सावित्र देवी का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की वजह से उन्हें दो महीने से पेंशन से वंचित रहना पड़ा है।

विज्ञापन


महिला के बेटे शैलेंद्र ने बताया कि वह मां के साथ फरवरी में नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद में लगे आईसीआईसीआई बैंक के शिविर में खाता खुलवाने के लिए सभी जरूरी पेपर के साथ फॉर्म जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाता खुल गया फिर भी नहीं मिली पेंशन

here is big game in bank account

बैंक अधिकारियों ने कहा कि उनका खाता खुल गया है। जब वह अप्रैल में पेंशन लेने पहुंची, तो उन्हें पेंशन नहीं दी गई। निगम अधिकारियों ने सावित्री से कहा कि उनका खाता नहीं खुला है।


इसके बाद उन्होंने बैंक में संपर्क किया, तो बैंक अधिकारियों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि अगले सात दिन में उनका खाता खुल जाएगा। 28 अप्रैल को एसएमएस आया, जिसमें लिखा था कि आप का खाता सात दिन के अंदर खुल जाएगा।

फिर भी जब खाता नहीं खुला तो फिर से बैंक में संपर्क किया। फिर से एक सप्ताह में खाता खुलने का एसएमएस मिला, लेकिन खाता नहीं खुला। इस तरह अब तक उनका खाता नहीं खुला है। पीड़िता ने पत्र के जरिये इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed