लो आ गया कार खरीदने का शुभ मुहूर्त, नवरात्र से दिवाली तक ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। लिहाजा, नवरात्र से दिवाली तक कारों की खरीद का भी शुभ मुहूर्त बन गया है। एनजीटी के 2000 सीसी से ऊपर की डीजल कारों के रजिस्ट्रेशन से रोक हटाने के बाद जिले के कार बाजार में भारी उछाल की संभावना है।
परिवहन विभाग के अधिकारी भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व में बढ़ोतरी की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार लग्जरी कारों समेत सभी तरह की कारों की बिक्री का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये को छू सकता है।
सेक्टर-5 स्थित निंबस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के जीएम (सेल्स) एसएन पाठक का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 15-20 फीसदी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
25 सितंबर के बाद कारों की बुकिंग उससे पहले की तुलना में दोगुने से ज्यादा हो गई है। नवरात्र के पहले दिन से इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं, सेक्टर-1 स्थित रोहन मोटर्स के जीएम रजनीश ने बताया कि इस बार बुकिंग का ट्रेंड बहुत अच्छा चल रहा है।
200 करोड़ रुपये को छू सकता है कार बाजार
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार की तुलना में कारों की बिक्री में 35-40 फीसदी बढ़ोतरी होगी। सेक्टर-8 स्थित ऑडी नोएडा के सेल्स मैनेजर अतुल सिंह ने बताया कि इस सीजन में बिक्री का आंकड़ा 40 फीसदी तक बढ़ सकता है।
दरअसल, इस वर्ष 2000 सीसी से ऊपर की महंगी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर एनजीटी की रोक से कार बाजार सुस्त रहा। वहीं रोक हटने के बाद तुरंत बाद पितृपक्ष शुरू हो गया।
लिहाजा, संभावना जताई जा रही है कि नवरात्र से दिवाली तक का समय कारों की बिक्री का सबसे बेहतर समय साबित हो सकता है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस बार 25 फीसदी ज्यादा राजस्व की संभावना है। इस आंकड़ों को भी माना जाए तो बिक्री 1.44 अरब से 1.8 अरब रुपये तक जा सकती है।