फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   helpless helpline writes to LG najeeb jung for help

केजरी के जाने से शीला की हेल्पलाइन भी फंसी

Mon, 03 Mar 2014 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
helpless helpline writes to LG najeeb jung for help

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की महत्वाकांक्षी योजना 'वूमन इन डिस्ट्रेस' हेल्पलाइन 181 को खुद ही हेल्प की जरूरत आन पड़ी है।

विज्ञापन


यह हेल्पलाइन 16 दिसम्बर 2012 को वसंत विहार गैंगरेप की घटना के बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने महिलाओं को संकट से बचाने और तुरंत मदद उपलब्ध कराने के लिए शुरू की थी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की कर्मचारियों को पिछले दो महीने से सैलरी नहीं दी गई। साथ ही 31 दिसम्बर 2013 के बाद से उनका रिन्युअल भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


हेल्पलाइन में नियुक्त किए सारे कर्मचारी आउटसोर्स प्रक्रिया के तहत चुने गए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी की सरकार न होने की वजह से अब उन्हें सैलरी मिल पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

helpless helpline writes to LG najeeb jung for help

हेल्पलाइन की प्रमुख और महिला अधिकार कार्यकर्ता खदीजा फारूकी ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर सभी वर्करों की सैलरी देने और समय-समय पर हेल्पलाइन के रिव्यू की मांग की है।

पत्र में लिखा है कि हमें पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिल रही है साथ ही सितंबर 2013 के बाद से हेल्पलाइन का कोई रिव्यू भी नहीं किया गया। उन्होंने लिखा कि सभी वर्करों का भविष्य अंधेरे में है। यह भी बताया कि पूर्व सीएम शीला दीक्षित द्वारा अस्पतालों और अदालतों में 'क्राइसिस सेल' श़ुरू करने व किसी भी रेस्‍क्यू ऑपरेशन के लिए 181 के कर्मचारियों को तीन मोबाइल वैन उपलब्‍ध कराने के प्रस्ताव पर भी अभी तक कोई एक्‍शन नहीं लिया गया।

हेल्पलाइन में फोन कॉल अटेंड करने के लिए 12 महिलाओं की टीम बनाई गई थी। ये सभी महिलाएं या तो कमजोर वर्ग से हैं या फिर किसी हिंसा की शिकार व अकेले परिवार चलाने वाली हैं। इनके अलावा चार सुपरवाइजर भी काम करते हैं।

अगली सरकार तय करेगी भविष्य

helpless helpline writes to LG najeeb jung for help

फारूकी ने लिखा कि उनकी टीम ने हेल्पलाइन चलाने के लिए दिन-रात एक करके मेहनत की। साथ ही वे लोग 7 लाख से ज्यादा कॉल रिसीव करने के साथ ही एक नया एडवांस कंप्यूटर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम बनाने की भी कोशिश कर रही हैं। 7 लाख में से 75 हजार अपराध बहुत ही जघन्य होते हैं।

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि हेल्पलाइन को एक महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। इसे 31 मार्च तक रिन्यू करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में कोई सरकार न होने की वजह से हेल्पलाइन का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन और इसके कर्मचारियों का भविष्य अगली सरकार पर ही निर्भर करता है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन को एंटी करप्‍शन और कंज्यूमर ग्रीवांस रिड्रेशल के यूनीफाइड हेल्पलाइन सिस्टम से जोड़ने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed