{"_id":"56fa89454f1c1b5f2ff00317","slug":"help-desk-to-submit-property-tax-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा निगम प्रशासन, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करनेे के लिए बनाई हेल्प डेस्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा निगम प्रशासन, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करनेे के लिए बनाई हेल्प डेस्क
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को लेकर हर तरफ मारा-मारी बनी हुई है। काफी संख्या में लोग टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘संपत्ति किसी की, नोटिस किसी और को’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर टैक्स जमा करने वाले लोगों की परेशानी को उजागर किया, जिसके बाद निगम ने पुराने निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था कर दी है। वहीं तीन कंप्यूटर बढ़ाए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद मंगलवार को निगम कार्यालय में लोगों को टैक्स जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
टैक्स जमा करने के लिए अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में काफी संख्या में नागरिक 2015-16 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए निगम के सेक्टर 34 और सदर बाजार के नजदीक स्थित कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में जोन 3 व 4 के नागरिक के लिए टैक्स जमा करने की व्यवस्था है, जबकि पुराने निगम कार्यालय में जोन 1 व 2 के नागरिक टैक्स जमा कर रहे हैं। टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आने के कारण निगम में रोजाना काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को हेल्प डेस्क पर लोगों की समस्या का समाधान किया गया। आठ कंप्यूटरों पर पहले से ही टैक्स जमा किया जा रहा था, लेकिन वह भीड़ को देखते कम पड़ रहे थे। मंगलवार को तीन और कंप्यूटर खुले में लगाए गए, लेकिन इनमें से एक कंप्यूटर पर ही काम हो सका।
दो कंप्यूटर पर नेटवर्किंग केबल की समस्या के चलते काम नहीं हुआ। दोपहर बाद दूसरी केबल मंगाई गई। टैक्स जमा करने वाली बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम कार्यालय पर पुलिस का भी इंतजाम किया गया था, ताकि हंगामा होने पर व्यवस्था को संभाला जा सके। वहीं निगम कार्यालय के बाहर टैक्स जमा करने वाले लोगों के वाहन खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
ऑनलाइन भी जमा करें टैक्स
प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की वेबसाइट www.mcg.gov.in पर ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। इसके अलावा सिविल अस्पताल के सामने स्थित नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में सप्ताह के सातों दिन सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जा सकता है। साथ ही नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की भी व्यवस्था है।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी में किसी प्रकार की कोई छूट या माफी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2015-16 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी 31 मार्च तक की जा सकती है। नगर निगम 31 मार्च के बाद बकायेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसलिए समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करके दंड प्रावधानों से बचें। -टीएल सत्यप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम, गुड़गांव