फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rains in Delhi-NCR including Noida and Faridabad made the weather pleasant

Weather: नोएडा, फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, सड़कें पानी से लबालब

Fri, 11 Jul 2025 11:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

दिल्ली में 16 तारीख तक लगातार बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Heavy rains in Delhi-NCR including Noida and Faridabad made the weather pleasant
नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रुक रुक कर गुरुवार सुबह तक जारी रही। आज भी नोएडा, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार शाम 5:30 बजे से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 37.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सामान्यतः जुलाई में दिल्ली में 209. मिमी होती है बारिश
इस साल मानसून ने 29 जून को दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को कवर किया था। दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत दो दिन देर से हुई। हालांकि इसके बाद से राजधानी में मानसून की बारिश ज्यादातर धीमी और बिखरी हुई रही है। सामान्यतः जुलाई के महीने में दिल्ली में 209.7 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले साल जुलाई में 203.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 16 तारीख तक लगातार होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 16 तारीख तक लगातार बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार को भी कमोवेश मौसम को लेकर यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरकर 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

नोएडावासियों को जलभराव-जाम ने सताया
गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने खूब सताया। प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के साथ विभिन्न सेक्टरों व कालोनियों में रहने वाले लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। नौकरीपेशा करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से ऑफिस पहुंचे। जगह-जगह मेट्रो पिलर, फुटओवर ब्रिज और अन्य जगहों पर लोग बारिश से बचने के लिए खड़े रहे जिससे जाम लग गया।

बारिश की वजह से दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। इसके अलावा सर्फाबाद गांव की सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। चिल्ला बॉर्डर पर जलभराव और महामाया फ्लाईओवर के दोनों लूप पर पानी भरने से जाम लग गया। कई सेक्टरों की सड़कों में भी जलभराव होने से वाहन रेंगते रहे।


यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी इमारत, एक शख्स की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed