फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A building collapsed near Delhi's Azad Market

Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी इमारत, एक शख्स की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

Fri, 11 Jul 2025 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Jul 2025 10:28 AM IST
सार

देर रात आजाद मार्केट में एक इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत हो गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।  

विज्ञापन
A building collapsed near Delhi's Azad Market
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देर रात आजाद मार्केट के पास एक इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तीरपाल की दुकानें थी। पास ही में मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 2 बजे इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान के नीचे खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मियों ने मलबे से निकालकर 46 वर्षीय एक व्यक्ति को घायल हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के दिल्ली के आजाद मार्केट में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज शर्मा के रूप में हुई है, जो जोकि यूपी का रहने वाला था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि इमारत में कई दुकानें थीं।

यह भी पढ़ें: Weather Woes : बारिश के दौरान कृत्रिम झील में डूबकर किशोर की मौत, सड़क हादसे में गई इंजीनियर की जान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed