{"_id":"41e2ff2dab8ad9858e046147d0643d96","slug":"heavy-raining-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 km\/h की आंधीं के बाद बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 km/h की आंधीं के बाद बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 26 May 2014 05:17 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में रविवार देर शाम अचानक से जबरदस्त आंधी और बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
लगभग अस्सी से सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर में खूब उत्पात मचाया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स, बोर्ड और पेड़ भी उखड़ गए। वहीं, शहर में कई स्थानों पर तार टूटने से बिजली भी गुल हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देर शाम को तेज आंधी और बारिश ने शहर का मौसम ही बदल दिया। सुबह से तेज धूप और गर्मी के बाद जहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन
वहीं, देर शाम को करीब नौ बजे अचानक से आंधी चलने लगी। आंधी और बारिश से जहां थोड़ी ही देर में गर्मी छूमंतर हो गई। इस दौरान अचानक से आठ से दस डिग्री तापमान गिर गया।
विज्ञापन
वहीं, तेज रफ्तार आंधी ने शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स, बोर्ड और पेड़ उखाड़ दिए। इस दौरान करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। इससे पूर्व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, अधिकतम आर्द्रता 54 फीसदी और न्यूनतम 28 फीसदी दर्ज की गई। दूसरी तरफ, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाएंगे और शाम के समय धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, बारिश के आसार नहीं है।