{"_id":"68a1a1aad2ba9704620fa931","slug":"heavy-rain-in-delhi-ncr-makes-the-weather-pleasant-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Sun, 17 Aug 2025 03:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Aug 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi rain
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर को नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली एसनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा अनुमान जताया था। बता दें कि शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 4.6, रिज में 1.8, लोधी रोड़ में 0.2 और पालम में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन