फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain expected in next three days from north-west to eastern India

Weather Update: बारिश से हिमाचल और राजस्थान में नौ लोगों की मौत, अगले तीन दिन भारी वर्षा के आसार

Tue, 15 Jul 2025 07:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Jul 2025 07:07 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी असम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Heavy rain expected in next three days from north-west to eastern India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश हिमाचल प्रदेश में आफत बनी हुई है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण चार और लोगों की जान चली गई है, जबकि राजस्थान के कोटा में भारी बारिश के कारण एक जलाशय से पानी छोड़ने के कारण पांच लोग बह गए। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक मूसलाधार बारिश हो रही है और कई जगह बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी भारत तक अगले तीन दिन भारी वर्षा के आसार हैं।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान ओडिशा के विभिन्न जिलों में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेमी तक वर्षा हुई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी असम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा संचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि राज्य के कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 192 सड़कें बंद हैं जिनमें से ज्यादातर मंडी जिले में हैं। 745 जलापूर्ति योजनाएं और बिजली के 65 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। 15 जुलाई को भारी बारिश को लेकर सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू के जवाहड़ के पास बाईपास सड़क धंसे से एक टेंपो खाई में गिर गया और उसका चालक लापता है। सड़क धंसे से मंडी-कुल्लू हाईवे 17 घंटे बंद रहा।

विज्ञापन

चंबल नदी में बाढ़
राजस्थान में, कोटा जिले के खतौली में 24 घंटों में 198 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। कोटा बैराज के 12 गेटों से 2.2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, सोमवार दोपहर चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पांच युवक बह गए। इनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण बना है जिसके प्रभाव से कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर मंडल में रविवार से ही भारी बारिश हो रही है।

दिल्ली में 18.5 मिमी तक बारिश
इसके प्रभाव से दिल्ली में भी भारी बारिश हुई और सोमवार सुबह तक लोधी रोड में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रगति मैदान में 24.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना 
ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मछुआरों से बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है। उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता पर अगले 24 घंटे भारी
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड के 12 जिलों में आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका जताई गई है। भारी बारिश को लेकर पूर्वी सिंहभूम समेत तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट और गुमला समेत तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में काले बादल और पड़ीं राहत ही फुहारें, आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed