{"_id":"09d3fe753f03cdf637ad8bdbba09e8a3","slug":"heavy-quantity-of-wine-ceased-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के पहले हुआ एक खतरनाक साजिश का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के पहले हुआ एक खतरनाक साजिश का खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 14 Sep 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद देररात पुलिस ने शहर के पॉश एरिया से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि शराब को चुनावी अभियान के दौरान सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने वैगनआर गाड़ी भी जब्त कर ली है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
चुनावों के दौरान होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर निगरानी रखने के लिए देररात सेक्टर-31 रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। रात करीब दो बजे वैगनआर गाड़ी ने नाकाबंदी तोड़ते हुए निकल गई।
विज्ञापन
संदिग्ध लोगों को गाड़ी में देख सेक्टर-31 पुलिस की टीम ने पीछा किया। लेकिन शराब तस्कर गाड़ी को घुमाते रहे। करीब आधे घंटे तक पुलिस को छकाने के बाद तस्कर सेक्टर-31 रोड पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो उसमें 50 पेटी शराब पकड़ी। इसमें अंग्रेजी और देशी ब्रांड के पव्वे मिले।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि सभी हरियाणा लेबल की थी। जांच में सामने आया है कि इस शराब को चुनावों के दौरान सप्लाई किया जाना था। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने सभी पेटियों को सील करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को जो गाड़ी मिली है वह दिल्ली रजिस्ट्रेशन की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के अनुसार गाड़ी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है जिसमें दिल्ली ऑथोरिटी से गाड़ी से संबंधी जानकारी निकाली जा रही है। भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने कड़ी चौकसी कर दी है।
इससे पहले भी करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-31 एरिया से एक टाटा सूमो गाड़ी में भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। शराब की सप्लाई को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।