{"_id":"8598f21a3379e2785f6007278e7ad097","slug":"heavy-clashes-between-police-and-bullies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई मुठभेड़
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाटा शोरूम में लूटपाट के लिए दो गाडिय़ों में सवार होकर आ रहे बदमाशों की सोमवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पुलिस टीमों के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
इसमें बदमाशों ने पिस्तौल से फायर किए। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन अभी तक किसी को भी गोली लगने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गाडिय़ां पलटने व टकराने के कारण पुलिस की पकड़ में आए चारों बदमाश घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुडगांव सेक्टर-39 स्थित सीआईए यूनिट-9 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार रात भोंडसी जेल मोड बादशाहपुर में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बिना नंबर की सफेद रंग की बोलैरो पिकअप जिसमें पांच युवक सोहना से गुडग़ांव की तरफ हथियारों से लैस होकर पशु तस्करी व शोरूम, गोदाम लूटने की नीयत से आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम तैयार करके इनको पकडने के लिए नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद सफेद रंग की पिकअप गाडी आती दिखाई दी। जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन गाडी में सवार लोग नाका तोड़कर भागने लगे व पुलिस पार्टी पर फायर किए। बचाव में पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग की और पिकअप गाडी का पीछा किया।
पीछा करने पर पिकअप गाडी का संतुलन बिगडने के कारण वह पलट गई। पिकअप गाडी के पलटने पर उसमें सवार तीन बदमाश मौका पाकर वहां से भाग निकले। जबकि पिकअप गाड़ी के आगे केबिन में फंसे दो बदमाशों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश जिला मेवात के गांव फिरोजपुर निवासी सलीम और आजाद हैं।
पूछताछ में सलीम ने फरार हुए आरोपियों के नाम जिला मेवात के गांव सालाहेडी निवासी लीलू उर्फ इकलाब, गांव निंबाहेड़ी निवासी मुल्ली उर्फ बुल्ली बताए हैं। जबकि एक आरोपी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। इनके खिलाफ थाना बादशाहपुर में केस दर्ज किया गया है।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उनको अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी-क्राइम बलबीर सिंह ने बताया कि दो ग्रुपों में बटे यह बदमाशा गुडग़ांव शहर में स्थित बाटा के शोरूम को लूटने आ रहे थे, लेकिन पहले ही पकड़े गए।