आज बदले जाएंगे कई रास्ते, जरा संभलकर निकलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वालों को आज परेशानी हो सकती है। इंदिरापुरम में नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर कई रास्तों पर डायवर्जन की मार झेलनी पड़ सकती है। नोएडा से इंदिरापुरम को जोड़ने वाला शिप्रा और काला पत्थर अंडरपास रैली के दौरान बंद रखा जाएगा।
इंदिरापुरम में शिप्रा मॉल के पास मोदी की रैली आयोजित होने जा रही है। दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे। ऐसे में इंदिरापुरम और नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते की ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसको ध्यान में रखकर शिप्रा और काला पत्थर अंडरपास बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इन दोनों ही अंडरपास के जरिए रोजाना करीब 80 हजार वाहन नोएडा-गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा व सीआईएसएफ के बीच आवाजाही करते हैं। ऐसे में लोगों को अंडरपास का रास्ता छोड़कर लंबा चक्कर काटना होगा।
कहां होगी पार्किंग?
बुधवार शाम गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से संपर्क साधकर अंडरपास बंद करने की सूचना दी। जिसके बाद नोएडा पुलिस की तरफ से अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी एनएच-24 के आसपास लगाई गई है।
हालांकि, एनएच-24 पर किसी तरह के डायवर्जन की तैयारी नहीं है। एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
रैली में हजारों वाहन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पार्किंग की समस्या जाम की वजह बन सकती है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 62-63 मार्ग और एनआईबी मार्ग को पार्किंग के लिए रिजर्व रखा है। रैली में आने वाले लोग यहां वाहन खड़ा कर पैदल शिप्रा की तरफ जा सकेंगे।