फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavey hot wave an rain will be in delhi ncr on 5 april

5 अप्रैल को बिगड़ सकता है दिल्ली-एनसीआर का मौसम, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना

Mon, 03 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
heavey hot wave an rain will be in delhi ncr on 5 april
hot weather in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में तेजी से ऊपर चढ़ते पारे को पश्चिमी विक्षोभ रोकेगा। सोमवार शाम को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा, तो मंगलवार को विक्षोभ सटे हुए मैदानी इलाके हरियाणा और पंजाब में पहुंचेगा।

विज्ञापन


इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में अगले दो दिन के दौरान 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। दिल्ली-एनसीआर में 5 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूलभरी आंधी व गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है।
विज्ञापन


इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले थोड़ा नीचे रहा लेकिन सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 38 डिग्री व न्यूनतम भी सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी में कहीं-कहीं लू के हालात बने रहेंगे

heavey hot wave an rain will be in delhi ncr on 5 april
file photo - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रिज केन्द्र पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व पालम केन्द्र पर तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 21 फीसदी रही। नोएडा में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार तक हरियाणा और यूपी में कहीं-कहीं लू के हालात बने रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 अपैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी चलेगी और ओले पड़ सकते हैं। पंजाब और हरियाणा में भी गरज के साथ छींटे और आंधी की भविष्यवाणी है।

5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश या बर्फ पड़ सकती है तो कहीं-कहीं आंधी के साथ ओले पड़ सकते हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 5-6 अप्रैल को धूलभरी आंधी व गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed