फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heatwave conditions persist in Delhi and several other parts of north India

Weather Update: आग उगल रहा सूरज, झुलसाने वाली धूप और हीट वेव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Mon, 22 May 2023 02:15 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 May 2023 02:15 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heatwave conditions persist in Delhi and several other parts of north India
Weather Update - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया। आसमान से सूरज आग उगल रहा है, चिलचिलती धूप के बीच लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में तापमान 43 डिग्री के पास रहा जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली का नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं, एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, नोएडा में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed