फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heat wave in delhi Mercury reaches 45 degrees on Saturday

भीषण गर्मी से दिल्ली समेत देश के 12 शहर बेहाल, 49 डिग्री तक जाएगा पारा

Sun, 24 May 2020 06:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 May 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
heat wave in delhi Mercury reaches 45 degrees on Saturday
गर्मी का कहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मई जाते-जाते मौसम का मिजाज गरम होने लगा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया तो यूपी के झांसी और राजस्थान के तीन शहर 46 डिग्री सेल्सियस पर तपे। राजधानी समेत देश के 11 शहर तपती गर्मी से बेहाल रहे। इनमें राजस्थान के पांच, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश (एमपी) के दो-दो व यूपी का एक शहर शामिल है।

विज्ञापन


यूपी के झांसी का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के चुरू और श्रीगंगानगर में पारा 46.6 डिग्री पर पहुंच गया। पिलानी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बीकानेर ओर कोटा का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं मध्य प्रदेश के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा और खजुराहो भी 45.5 डिग्री सेल्सियस पर तपा। महाराष्ट्र के सबसे गर्म नागपुर और चंद्रपुर रहे, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 और 45.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक इन शहरों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू के थपेड़े चले
देश के कई शहरों में शनिवार से लू का दौर भी शुरू हो गया। यूपी के झांसी, राजस्थान के श्रीगंगानगर और चुरू के अलावा एमपी के नौगांव में शनिवार को लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ने से वहां गर्मी का सितम अभी शुरू नहीं हुआ है।


49 तक चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में कई जगहों पर पारा 49 डिग्री तक चढ़ेगा। चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण मॉनसून भी केरल के दक्षिणी तट पर पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed