फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave continues, mercury crosses 43, unannounced power cuts worsen the situation

Delhi NCR News: गर्मी का प्रकोप जारी, पारा 43 के पार, अघोषित बिजली कटौती से हालात बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल, पानी तक को तरसे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। क्षेत्र में भीषण गर्मी ने इस बार लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से ही आसमान से बरसती आग और दोपहर में चलने वाली तपती लू ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, मानो शहर ठहर सा गया हो।

गर्मी के साथ अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बार-बार बिजली गुल होने से लोग त्रस्त हैं। कई क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। कूलर और पंखे बंद होने से घरों के भीतर हालात और भी असहनीय हो गए हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह स्थिति किसी संकट से कम नहीं है।
विज्ञापन


शहर निवासी धर्मवीर सैनी, राकेश कुमार, ललित कुमार, कैलाश सोनी, सुनील कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय भी बिजली बार-बार जाने से नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों में चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ रही है। वहीं रवि मेडिकल संचालक ने बताया कि इन दिनों गर्मी से जुड़ी बीमारियों में तेजी से इजाफा हुआ है। लू लगना, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में भीड़ बढ़ रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बिजली कटौती का असर पानी की सप्लाई पर भी साफ नजर आ रहा है। मोटर नहीं चलने से कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और कठिन हो गई है। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें, सिर ढककर ही बाहर जाएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। लू से बचाव के लिए ओआरएस, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थ लेने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आमजन ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article