फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The High Court granted bail to a husband accused of attacking his wife within the court premises.

Delhi NCR News: हाईकोर्ट ने पत्नी पर अदालत परिसर में हमला करने के आरोपी पति को जमानत दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में एक व्यक्ति को जमानत दी है, जिस पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी पर अदालत परिसर में हमला किया था। दोनों पक्ष वैवाहिक विवाद की सुनवाई के लिए अदालत गए थे। जनवरी 2025 में अदालत परिसर में दोनों के बीच झगड़े के बाद यह हमला बताया जाता है। पत्नी की शिकायत पर उसी दिन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।


बाद में पत्नी ने वैवाहिक कार्यवाही वापस ले ली। आरोपी की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान पत्नी ने न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा को बताया कि अब वे अपने पति के खिलाफ आपराधिक मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उन्होंने कहा कि वे पति के परिवार से मिलने जाने लगी हैं और जेल से रिहा होने के बाद पति के साथ फिर से वैवाहिक जीवन शुरू करना चाहती है। अदालत ने नोट किया, वे इस प्रकार सौहार्दपूर्ण तरीके से अपना वैवाहिक जीवन फिर से शुरू करना चाहती हैं। इन बयानों को देखते हुए राज्य पक्ष ने भी जमानत का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed