फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave continue in Delhi for four days from Monday Meteorological Department issued yellow alert

दिल्ली में सूरज दिखाएगा तेवर : आज से चार दिन के लिए लू का यलो अलर्ट, राजधानी में पारा पहुंचेगा 45°C के पार

Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
सार

मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं। सोमवार को सूरज तेवर दिखाएगा।

विज्ञापन
Heat wave continue in Delhi for four days from Monday Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में भीषण गर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में सोमवार से चार दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं। सोमवार को सूरज तेवर दिखाएगा। इससे लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 42.5 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 61 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला में 45 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नजफगढ़ में 45.5, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व पीतमपुरा 44.8, व पूसा में 44.1, आया नगर में 43.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में आबोहवा पहुंची
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में पहुंची गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 197 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम व फरीदाबाद में 168, नोएडा में 162 व गाजियाबाद में 144 एक्यूआई दर्ज किया।

रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---42.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.4 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
आसमान छाए रहेंगे हल्के बादल, लू चलने का अनुमान
अधिकतम तापमान---44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed