{"_id":"dfa8ddf0d69339cb2aa87814f821c0f0","slug":"heat-stroke-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए लाइन में लगी लड़कियां गर्मी से बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए लाइन में लगी लड़कियां गर्मी से बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2014 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट कटाने गई दो लड़कियां गर्मी के कारण काउंटर के पास ही बेहोश होकर गिर गईं।
विज्ञापन
दोनों लड़कियां तत्काल टिकट के लिए काफी देर से लाइन में लगी थी। लड़कियां एनआईटी तीन की रहने वाली बताई जाती हैं।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एनआईटी-3 की दो लड़कियां तत्काल टिकट के लिए ओल्ड स्टेशन के आरक्षण केंद्र के 4 नंबर काउंटर पर लाइन में लगी थी।
बताया जाता है कि जब उनका नंबर आया और पैसे देने लगी कि अचानक गश खाकर गिर पड़ीं। इस दौरान वहां अफ रा तफरी मच गई।
लोगों ने उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और चेहरे पर पानी के छींटे मारे। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया। उन लड़कियों के नाम नहीं पता चल सका है।
लिंक में हो रही है गड़बड़ी
गर्मी की छुट्टियों में तत्काल टिकट पाने के लिए एक ओर जहां मारामारी मची है वहीं कंप्यूटर के लिंक में गड़बड़ी पैदा हो रही है। इससे तत्काल टिकट का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
रेलकर्मियों के मुताबिक तत्काल के समय ही यहां गड़बड़ी पैदा हो जाती है। ऐसे में 7-8 टिकट से ज्यादा नहीं बन पा रहा है। इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन