{"_id":"68bf596f86b864a35d008ae3","slug":"heat-index-in-delhi-crossed-43-degrees-celsius-on-monday-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, हीट इंडेक्स 43 डिग्री के पार; आज भी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, हीट इंडेक्स 43 डिग्री के पार; आज भी बारिश की संभावना
Tue, 09 Sep 2025 04:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Sep 2025 04:02 AM IST
सार
सोमवार को गर्मी और उमस के चलते दिल्लीवासियों को दिनभर तपिश का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम का हाल
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजधानी में सोमवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ऐसे में हीट इंडेक्स 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी और उमस के चलते दिल्लीवासियों को दिनभर तपिश का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 से 53 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोगों को गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
क्या होता है हीट इंडेक्स?
हीट इंडेक्स हवा के तापमान और आर्द्रता को मिलाकर मापता है कि बाहर कितनी गर्मी महसूस होती है। यह एक ऐसा सूचकांक है जो मानव शरीर द्वारा अनुभव किए जाने वाले वास्तविक तापमान का अनुमान लगाता है। यह आर्द्र गर्मी के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अकेले तापमान की तुलना में गर्मी के तनाव का अधिक सटीक आकलन करता है।
विज्ञापन