{"_id":"5ca99d55bdec2214391ee5f4","slug":"heat-continues-in-delhi-light-rain-may-be-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गर्मी का दौर जारी, आज हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गर्मी का दौर जारी, आज हो सकती है हल्की बारिश
Sun, 07 Apr 2019 12:18 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्लीवासियों की रविवार की छुट्टी के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस वेधशाला के आंकड़े शहर के लिए आधिकारिक माने जाते हैं।
शहर में नमी का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
अधिकारी ने कहा, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश, धूल भरी आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।