{"_id":"5b6495294f1c1ba13e8b4ee1","slug":"heart-being-weakened-to-eat-refined-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड चीनी खाने से कमजोर हो रहा है लोगों का दिल, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों का तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइंड चीनी खाने से कमजोर हो रहा है लोगों का दिल, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों का तादाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चीनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद आपको सुनकर यकीन न हो, लेकिन रिफाइंड चीनी खाने से लोगों का दिल कमजोर हो रहा है। पिछले कुछ ही वर्षों में दिल्ली के अस्पतालों में इन मरीजों की तादाद भी कई गुना बढ़ी है। अभी तक कहा जाता था कि बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लॉकेज होता है, लेकिन हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि कार्बोहाइड्रेट्स से कोरोनरी धमनी रोग (सीएडी) हो रहा है। इस पर राजधानी के विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली जैसे शहरों में रिफाइंड पैकिंग पदार्थों का सेवन अत्यधिक है।
विज्ञापन
मैक्स के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोरोनरी धमनी रोग तब होती है जब दिल की मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनी कठोर और संकरी हो जाती है। ऐसा कोलेस्ट्रॉल और अन्य सामग्री कि मौजूदगी के कारण होता है, जिसे प्लेक कहा जाता है। यह धमनियों की भीतरी दीवारों पर जम जाता है और इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। जैसे ही यह बढ़ता है, धमनियों के माध्यम से रक्त का बहना कम हो जाता है। एम्स के डॉक्टरों की मानें तो रिफाइंड चीनी और हाई कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार के परिणामस्वरूप ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन हो जाती है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़े बाइपास ऑपरेशन
जानकारों की मानें तो पिछले दो से तीन वर्ष के दौरान बाइपास सर्जरी बढ़ी हैं। अनुमान है कि राजधानी में हर दिन करीब 200 से ज्यादा मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में बाइपास ऑपरेशन हो रहा है, जबकि करीब 500 मरीजों को हर दिन स्टेंट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन