फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on the charge sheet against the chairman of Al Falah University on March 27

Delhi NCR News: अल फलाह विवि के चेयरमैन के खिलाफ आरोप पत्र पर 27 मार्च को सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर विचार करने के लिए 27 मार्च की तारीख निर्धारित की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान ने बचाव पक्ष के वकील की मांग पर सुनवाई स्थगित कर दी। बचाव पक्ष ने चार्जशीट में आधारित दस्तावेजों की सूची मांगते हुए आवेदन दाखिल किया था। अदालत ने इस याचिका पर संज्ञान लिया और ईडी को नोटिस जारी किया। सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। ईडी ने 16 जनवरी को सिद्दीकी और उनके चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। साथ ही हरियाणा स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन और इमारतों को जब्त किया गया था।

5 फरवरी को ईडी ने सिद्दीकी को निजी विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं के आरोप में जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया था। 31 जनवरी को मिली 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed