सिसोदिया व राय के खिलाफ सुनवाई टली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को मनीष सिसोदिया और गोपाल राय पर अदालत की अवमानना किए जाने वाले मामले की सुनवाई टल गई। पूरे मामले में ये दोनों ही आप नेता घिरते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पर भ्रटाचार का आरोप लगाने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को जब न्यायालय ने जेल भेजने का फैसला सुनाया था तब इन दोनों ने कोर्ट पर टिप्पणी की थी।
उसके बाद दिल्ली के एक वकील एडवोकेट पंकज मेंडिरत्ता ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर इन दोनों पर न्ययालय की अवमानना करने का आरोप लगाया था। जिस पर सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने सिसोदिया और राय को नाटिस जारी की थी।
याचिकाकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया व गोपाल राय के खिलाफ अदालती अवमानना मामले की शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
भाजपा नेता नितिन गडकरी के मानहानि मामले में केजरीवाल को जेल भेजने के दौरान इन नेताओं ने कथित तौर पर अदालत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इनके खिलाफ अधिवक्ता पंकज मेंदीरत्ता ने शिकायत दायर की थी।
पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा के समक्ष सिसोदिया व राय के खिलाफ मामले की सुनवाई होनी थी। दंडाधिकारी के आधे दिन की छुट्टी पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई के लिये पांच दिसंबर की तारीख तय की गई है।