फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hearing on framing of charges against Brij Bhushan Sharan Singh has been fixed for November 28

महिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृज भूषण की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आरोप तय करने पर 28 नवंबर को सुनवाई

Wed, 22 Nov 2023 09:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई 28 नवंबर तय की है। बुधवार को आरोपी सिंह के वकील ने जवाब दाखिल किया, जिसके बाद न्यायाधीश ने मामले को आगे की कार्यवाही 28 नवंबर तय कर दी।

विज्ञापन
hearing on framing of charges against Brij Bhushan Sharan Singh has been fixed for November 28
बृज भूषण शरण सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

अदालत छह महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई 28 नवंबर तय की है।

विज्ञापन


30 अक्टूबर को पिछली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने पक्षों के वकीलों को अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी सिंह के वकील ने जवाब दाखिल किया, जिसके बाद न्यायाधीश ने मामले को आगे की कार्यवाही 28 नवंबर तय कर दी। इससे पहले आरोपी ने मामले की सुनवाई करने वाली अदालत के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया था और दावा किया था कि भारत में कोई कथित कार्रवाई या परिणाम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद सिंह के खिलाफ मामले में 15 जून को धारा 354, 354 ए, 506 के तहत डब्ल्यूएफआई के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी आरोप पत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed