फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   health department will search TB patients in every home

अब घर-घर तलाशे जाएंगे टीवी के मरीज, तैयार है ये एक्शन प्लान

Sat, 11 Aug 2018 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 11 Aug 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
health department will search TB patients in every home
demo

ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया (टीबी) उन्मूलन के लिए 16 अगस्त से संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की जांच की जाएगी। एक महीने तक जिला टीबी विभाग की ओर से एक्टिव केस फाइंडिंग सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम, आशा वर्कर्स और रिवाइज्ड नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम (आरएनटीसीपी) कर्मियों की टीम तैयार की गई है।

विज्ञापन

 
जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति में टीबी की पुष्टि होती है तो केस ढूंढ़ने में मदद करने वाली टीम के सदस्य को 500 रुपये की इनाम राशि भी दी जाएगी। टीबी विभाग प्रभारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शीला भगत ने बताया कि पिछले वर्ष से ये पहल शुरू की गई है। इस वर्ष घर-घर जाकर टीबी मरीजों की तलाश का पहला चरण 16 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जोकि 15 सितंबर तक चलेगा।       
विज्ञापन


ये हैं संवेदनशील इलाके
डबुआ कॉलोनी, पाली, जवाहर कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, कोराली, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, एसी नगर, भूढ़ कॉलोनी जैसे कई शहरी इलाके शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गांव दयालपुर, छांयसा, अटाली, डीग, फतेहपुर बिल्लौच, सागरपुर और सीकरी सहित रेफरल यूनिट एक और दो के क्षेत्र भी शामिल हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
घर पर ही लिया जाएगा सैंपल और मिलेगी रिपोर्ट       
टीबी संभावित मरीजों की जांच करने वाली टीम संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित मरीज का बलगम सैंपल लेकर जांच के बाद की रिपोर्ट भी घर बैठे ही सौपेगी। टीबी मरीज की पुष्टि के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से मरीज का इलाज शुरू किया जाएगा। मरीज को पोषाहार के लिए हर माह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि और कोर्स पूरा करने तक मरीज की स्टेटस रिपोर्ट की जानकारी निकक्षय पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।  


संवेदनशील इलाकों में ही संभावित टीबी मरीजों की जांच की जाएगी। पिछले वर्ष से शुरू हुए इस सर्वे अभियान को जनवरी, जुलाई और दिसंबर में कुछ चुनिंदा जिलों में ही चलाया गया था। फरीदाबाद में दूसरे चरण से इस सर्वे की शुरुआत की गई थी। इस बार प्रदेश के हर जिले में सर्वे को समान रूप से चलाया जाना है। - डा. शीला भगत, प्रभारी, टीबी विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed