{"_id":"6af5ca8317a8a807080512fc","slug":"health-check-ups-for-delhi-mlas-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163033-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 19 नवंबर तक होगा दिल्ली के विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 19 नवंबर तक होगा दिल्ली के विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
-संत परमानंद अस्पताल में शुरू हुई जांच, रोजाना 10 विधायकों का होगा परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के विधायकों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत बृहस्पतिवार को कश्मीरी गेट स्थित संत परमानंद अस्पताल में हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की पहल पर शुरू हुई यह प्रक्रिया 19 नवंबर तक चलेगी। इसके तहत प्रतिदिन 10 विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार 40 वर्ष से कम उम्र के विधायकों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।
पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अलावा विधायक अजय महावर, सूर्य प्रकाश खत्री और संजीव झा ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार की मौजूदा स्वास्थ्य योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें विधानसभा के सभी वर्तमान सदस्यों को आयु की परवाह किए बिना शामिल किया गया है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों के प्रभावी संचालन के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है। नियमित जांच से बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शुरुआती चरण में पहचान हो सकती है। इससे समय पर इलाज मिलने के साथ अचानक पैदा होने वाली स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से भी बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण महत्वपूर्ण है।