{"_id":"67e0c74e1e790058e4088e1e","slug":"health-check-up-camp-organised-by-amar-ujala-foundation-in-vivek-vihar-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, जांच के साथ मिली मुफ्त दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, जांच के साथ मिली मुफ्त दवाएं
Mon, 24 Mar 2025 08:15 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:15 AM IST
सार
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। जिसमें आयोजित शिविर में 500 से अधिक लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर
- फोटो : जी पाल
विस्तार
विवेक विहार में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सुंदर लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में 500 से अधिक लोगों की जांच हुई। साथ ही, मुफ्त दवा भी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता ठाकुर ने बताया कि स्तन कैंसर के लिए मेमोग्राफी, सीबीसी, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, बीएमडी, रक्तचाप, ब्लड शुगर, पीएफटी, दंत सहित अन्य जांच की गईं। शिविर में डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. विजय भाटिया सहित अन्य डॉक्टरों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद शाहदरा के विधायक संजय गोयल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत आयोजित हुए शिविर की मदद से लोगों को लाभ हुआ।