{"_id":"58457c9274370485ab88d66088d42952","slug":"head-constable-arrested-n-taking-bribe-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ हेड कांस्टेबल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ हेड कांस्टेबल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में विजिलेंस की टीम ने अपराध शाखा डीएलएफ के हेड कांस्टेबल को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस वाला एक कबाड़ी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे कर रुपये ऐंठ रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ क्षेत्र में शरीफ कबाड़ी की दुकान चलाता है। उसने विजिलेंस की टीम को शिकायत दी थी कि अपराध शाखा डीएलएफ का एक हेड कांस्टेबल परशुराम उससे रिश्वत मांग रहा है। न देने पर चोरी की बैटरी बेचने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
इसी शिकायत पर टीम ने जांच शुरू कर दी। शरीफ ने टीम को बताया कि परशुराम उसे करीब महीने से परेशान कर रहा है। उसने एक दिन डीएलएफ क्षेत्र में बुला कर शरीफ से बात की और सौदा 20 हजार में पक्का हो गया।
विज्ञापन
शरीफ ने कुछ दिन पहले उसे 14 हजार रुपये दे भी दिए थे। लेकिन हेड कांस्टेबल ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने बुधवार को रंगे हाथों हेड कांस्टेबल परशुराम को शरीफ से रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अशोक कुमार के मुताबिक शिकायत पर हेड कांस्टेबल को 6 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।