{"_id":"40a036564094906943bc56f22a611121","slug":"he-was-opposed-robbery-killing-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध किया तो कर दी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट का विरोध किया तो कर दी दोस्त की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मियांवाली नगर में एक सप्ताह पूर्व हुए एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। युवक की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर उसके दोस्त ने की थी।
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 23 जनवरी की रात पश्चिम विहार स्थित एक फ्लैट में जयदेव सिंह के बेटे शैलेंद्र के जख्मी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
अस्पताल में अगले दिन उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र फाइनेंस कंपनी में काम करता था और काफी शराब पीता था। इससे उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
एक साल पहले परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। जांच के बाद पुलिस ने 29 जनवरी को निहाल विहार निवासी ई रिक्शा चालक धरमवीर (24) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से सोनी हैंडीकैम, पीड़ित का मोबाइल, एक सिम, दो घड़ी, दो पेन ड्राइव, हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। धरमवीर ने बताया कि घटना वाले दिन शैलेंद्र उसे लेकर अपने घर आ गया। जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद वह शैलेंद्र के घर में लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी।