मां शोर मचाती रही, लेकिन नहीं बचा सकी बेटी की इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शेखपुर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की गई है। सभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
बताते हैं कि 14 मई की रात चार युवक नाबालिग लड़की के घर में घुस आए और उसका अपहरण कर पास के खेत में ले गए। आरोपियों ने वहां बंदूक दिखाकर उसके साथ दुर्ष्क किया।
पीड़ित की मां ने बताया कि जब उसकी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हो रहा था।
मां ने शोर मचाया फिर भी नहीं बचा सकी बेटी की इज्जत
पीड़ित की मां के मुताबिक जब उसकी बेटी के साथ रेप हो रहा था तो उसे इसकी भनक लग गई और वह वहां पहुंचकर शोर मचाने लगी।
इससे पहले की कोई वहां पहुंचता चारो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने बताया कि उसने दो आरोपियों को पहचान लिया है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की है।
पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में लगी है। हांलाकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।