फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He lined the torch procession on the dig, told Congress vicious

राहुल के मशाल जुलूस पर आप ने कसा तंज, कांग्रेस अध्यक्ष को बताया शातिर

Wed, 25 May 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
He lined the torch procession on the dig, told Congress vicious
आप - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बिजली-पानी के मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मशाल जुलूस पर तंज कसा है। साथ ही उन्हें नसीहत भी दी है कि वह कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देते तो बेहतर होता।

विज्ञापन


आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने इस बारे में राहुल गांधी को एक पत्र भी लिखा है। मीडिया से बात करते हुये दिलीप पांडे ने कहा कि राहुल गांधी अगामी 28 तारीख को बिजली-पानी के मसले पर राजघाट से मशाल जुलूस निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश इकाई का संयोजक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि राहुल गांधी से इस बारे में बातचीत करूं। इस बारे में एक उन्हें पत्र भी लिखा है।  इसमें हमने राहुल गांधी का दिल्ली की राजनीति में स्वागत किया है। बकौल दिलीप पांडेय, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध अरविंद केजरीवाल अच्छी तरह से कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने राहुल गांधी को दी नसीहत

He lined the torch procession on the dig, told Congress vicious
आशुतोष के साथ केजरीवाल - फोटो : जी पाॅल

इसलिए राहुल गांधी को ये काम केजरीवाल पर छोड़ देना चाहिए। पांडेय ने बताया कि 28 मई को मशाल जुलूस के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात करने की कोशिश होगी। इस दौरान उन्हें बताया जायेगा कि दिल्ली में बिजली का निजीकरण में पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार के घोटाले जगजाहिर हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की एसीबी को मोदी सरकार ने छीन ली है।  नहीं तो इस मामले में सख्त कार्रवाई होती। दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन बहुत शातिर है। वह बिजली निजीकरण में की गई धांधली को मिटाने के लिए राहुल गांधी को आगे कर रहे है। 

पांडेय ने इससे जुड़े सभी जरूरी कागजातों को राहुल गांधी को दिखाने का दावा भी किया। इतना ही नहीं, दिलीप पांडेय ने नसीहत दी है कि राहुलगांधी को कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed