{"_id":"8bca94d19c5b8019d766777071659f0e","slug":"he-brought-the-python-in-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई अधिकारी ना आया तो अजगर लाया तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई अधिकारी ना आया तो अजगर लाया तहसील
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपवास गांव में एक सप्ताह पहले मिले अजगर को ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दादरी तहसील में तहसीलदार को सौंप दिया। तहसीलदार ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर अजगर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
रूपवास गांव के जंगल में करीब एक सप्ताह पहले एक अजगर मिला था। दौलतराम कॉलोनी निवासी सत्ते अजगर को पकड़कर अपने घर ले गया था। इसकी जानकारी प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई लेकिन एक सप्ताह तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद बृहस्पतिवार को सत्ते अजगर को बोरी में बंद कर तहसील ले गया। वहां उसने उसे बोरी से बाहर निकालकर तहसीलदार प्रवीन यादव के सुपुर्द कर दिया। सत्ते ने बताया कि अजगर कई दिन से भूखा होने के कारण कमजोर हो गया है इसलिए उसे जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
अजगर की लंबाई करीब आठ फीट है। उसे वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ ले गए। वहीं, बोरी से निकलते ही अजगर तहसील परिसर में भागने लगा, जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।