फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Havoc on the people of viral fever, and full beds in private hospitals

लोगों पर वायरल बुखार का कहर, निजी अस्पतालों में भी बेड हुए फुल 

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Havoc on the people of viral fever, and full beds in private hospitals
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला

शहर में वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सरकारी अस्पताल में भीड़ बेकाबू होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ निजी अस्पतालों के हालात भी कुछ अच्छे नहीं हैं। 

विज्ञापन


जिले के लगभग सभी अस्पताल फुल हो चुके हैं। जहां पहले हल्के बुखार में ही निजी अस्पताल मरीज को भर्ती कर डेंगू-मलेरिया का इलाज शुरू कर देते थे। वहीं अब वह बेड खाली न होने का हवाला देकर मरीजों को वापस लौटा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी क्षमता से ज्यादा मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीके सिविल अस्पताल से गंभीर मरीज दिल्ली रेफर किए जा रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना बुखार के 500 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में भी यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में चिकनगुनिया के 5, डेंगू के 11, मलेरिया के 75 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं। 

निजी अस्पताल के मरीजों का आंकड़ा बमुश्किल सामने आ पाता है। चिकनगुनिया के करीब 40 एवं डेंगू के करीब 90 मामले शहर में संदिग्ध बताए जा रहे हैं। हकीकत में अस्पतालों में पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। 

1 - एशियन हॉस्पिटल
यहां पर 350 मरीजों को दाखिल करने की क्षमता है, उसके बावजूद बढ़ती लोगों की भीड़ देखकर 450 मरीजों को दाखिला किया जा चुका है। यहां पर वर्तमान में एक भी बेड खाली नहीं है। अस्थायी व्यवस्था को बनाने के लिए कैंटीन एवं वेटिंग रूम में बेड लगाए गए हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं। 

2 - सर्वोदय अस्पताल
यहां पर रोजाना 100 से अधिक मरीज वायरल से पीड़ित आ रहे हैं। यहां पर 100 मरीजों को दाखिल करने की क्षमता है, जो फुल हो चुके हैं। यहां पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल बुखार के संदिग्ध मरीजों के लिए डीलक्स, सेमी डीलक्स, स्पेशल वार्ड के अलावा जनरल वार्ड भी बनाया गया है। 

3-मेट्रो अस्पताल
यहां पर डेंगू एवं चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीजों की संख्या अधिक है। वायरल उपचार करने के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। वहीं बुखार से पीड़ित मरीज खून एवं अन्य जांच को प्राथमिकता के साथ कराते नजर आए। डॉ. सीमा ने बताया कि बुखार की जांच की जा रही है। आवश्यक होने पर अन्य सैंपल भी लिए जा रहे हैं। 


बरता जा रहा एहतियात
अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है। चिकनगुनिया के अभी नए मामले नहीं आए हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रख कर विशेष एहतियात बरती जा रही है। -वीरेंद्र यादव, पीएमओ-बीके सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed