{"_id":"5df95ec58ebc3e87f440c347","slug":"hashtag-seelampur-tops-the-seelampur-trend-with-32600-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर बवालः 40 हजार से ज्यादा ट्वीट के साथ हैशटैग सीलमपुर ट्रेंड में सबसे ऊपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर बवालः 40 हजार से ज्यादा ट्वीट के साथ हैशटैग सीलमपुर ट्रेंड में सबसे ऊपर
Wed, 18 Dec 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pxhere.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर बवाल के साथ ही मंगलवार दोपहर बाद से अधिकतर की नजरें सोशल मीडिया पर टिकी रहीं। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों ने हैशटैग सीलमपुर पर रात दस बजे तक तकरीबन 40 हजार ट्वीट किए गए। सर्वाधिक ट्रेंड के साथ हैशटैग सीलमपुर अव्वल रहा।
विज्ञापन
जबकि टॉप 10 में सीलमपुर प्रकरण से ही संबंधित चार हैशेटैग रहा। इनमें हैशटैग इंडियंस अंगेंस्ट सीएबी, हैशटैग सीए प्रोटेस्ट, हैशटैग आई सपोर्ट सीए का नाम शामिल हैं। फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीलमपुर से संबंधित सर्वाधिक फोटो, वीडियो और मेसेज पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों की तादाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की अपेक्षा अधिक रही। सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर हुई हिंसा और पथराव की घटना के बाद से मेट्रो और वाहनों में सफर करने वालों की नजरें मोबाइल पर ही टिकी थीं।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन कॉलेज के बाहर, जामा मस्जिद या कश्मीरी गेट बस अड्डा के आसपास भी पूरे दिन लोग एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। एक यात्री ने बताया कि सीलमपुर की घटना के बाद कई जगहों पर माहौल कुछ ऐसा ही दिख रहा है।
बसों के रूट डायवर्ट किए गए तो जगह जगह लोग समूहों में इकट्ठा होकर बातें करते दिखे। घटना के तुरंत बाद एक दूसरे को वीडियो, फोटो शेयर करते नजर आए।