फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hashim Baba brother in law had hijacked a cab nabbed along with two accomplices

Delhi Crime: हाशिम बाबा के साले ने लूटी थी कैब, दो साथियों के साथ दबोचा गया, कई मामलों में है आरोपी

Sun, 05 Jul 2026 10:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 05 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

पुलिस ने 22 जून को कैब चालक से कार और मोबाइल लूटने के आरोप में गैंगस्टर हाशिम बाबा के साले मेहताब उर्फ मोनू समेत तीन को गिरफ्तार किया। लूटी गई मारुति अर्टिगा और मोबाइल बरामद हुए।

विज्ञापन
Hashim Baba brother in law had hijacked a cab nabbed along with two accomplices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोनी गोल चक्कर के पास 22 जून को कैब चालक से कार और मोबाइल फोन लूटने के मामले में वेलकम थाना पुलिस ने गैंगस्टर हाशिम बाबा के साले मेहताब उर्फ मोनू (29) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोनू की निशानदेही पर लूटी गई मारुति अर्टिगा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में अमन उर्फ बिहारी (22) और मोहम्मद फैसल (23) शामिल हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 22 जून को संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी कैब चालक परवेज ने कार लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। परवेज के अनुसार, वह सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी तीन युवक उसके पास आए और लोनी गोल चक्कर चलने की बात कही। रास्ते में आरोपियों ने चालक को बंधक बना लिया और खुद को गैंगस्टर हाशिम बाबा का साला बताते हुए कार व मोबाइल फोन लूटकर भोपुरा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पुलिस ने लूटी गई कार और मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मेहताब उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। तीनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed