{"_id":"5c37df8fbdec22736842097d","slug":"haryanvi-singer-shikha-raghav-arrested-for-cheating-of-rs-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गायिका शिखा 60 लाख की ठगी में गिरफ्तार, पुराने नोट बदलवाने का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी गायिका शिखा 60 लाख की ठगी में गिरफ्तार, पुराने नोट बदलवाने का दिया था झांसा
Fri, 11 Jan 2019 05:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका शिखा राघव
- फोटो : FACEBOOK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी जिला पुलिस ने नोटबंदी के दौरान एक महिला के पुराने नोट बदलवाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में हरियाणवी गायिका व अदाकारा शिखा राघव (27) को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को शूटिंग के दौरान शिखा को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दो साल पुराने मामले में दिल्ली की एक अदालत ने शिखा को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। उत्तरी जिला पुलिस शिखा से पूछताछ कर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस शिखा के साथी पवन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राणा प्रताप बाग निवासी संतोष भारद्वाज नामक महिला ने दो साल पहले रूप नगर थाने में 60 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि वह सुभाष प्लेस रामलीला कमेटी में सलाहकार थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हरियाणवी गायिका व अदाकारा शिखा राघव व पवन से हुई थी। दोनों रामलीला में राम-सीता का रोल कर रहे थे। संतोष के पास नोटबंदी के दौरान 60 लाख मूल्य के पुराने नोट पड़े थे। बातचीत के दौरान दोनों ने थोड़े रुपयों के बदले संतोष को नोट बदलवाने का झांसा दिया। संतोष उनके झांसे में आ गई।
विज्ञापन
इधर, दोनों ने संतोष से रुपये ले लिए, लेकिन बदलवाए नहीं। ठगी का एहसास होने पर संतोष ने मामले की सूचना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर पवन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शिखा राघव फरार हो गई थी। बृहस्पतिवार को उत्तरी जिला पुलिस ने शिखा को शूटिंग के दौरान बहादुरगढ़ (हरियाणा) से दबोच लिया।
विज्ञापन