फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Women Commission Vice President Sonia Aggarwal made inspection of women police station in Gurugram

Haryana: अत्याचार का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं हरियाणा की महिलाएं, रक्षा के लिए साथ है महिला आयोग

Mon, 08 Jul 2024 03:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jul 2024 03:47 PM IST
सार

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने गुरूग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनीं। साथ ही खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Haryana Women Commission Vice President Sonia Aggarwal made inspection of women police station in Gurugram
महिला थाने का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन



हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सोमवार को गुरूग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनते हुए थाना प्रबंधक गीता को मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने व  निरीक्षण के दौरान जो खामियां मिलीं, उन्हें तुरंत एक्शन लेते हुए दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी डॉ. कविता भी मौजूद रहे। 

उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े जो भी मुद्दे सरकार तक पहुंचाने की बात आती है, तो आयोग के माध्यम सरकार से उसे पूरा करने की सिफारिश की जाती है। उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार और उत्पीड़न करने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला आयोग के द्वारा इसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से काम कर रहे हरियाणा महिला आयोग के प्रयासों से आज हरियाणा प्रदेश में महिलाएं किसी भी अत्याचार का मुकाबला करने के लिए पूर्णतः सक्षम हैं। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने अपने औचक निरीक्षण में शिकायत लेकर पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनके मामलों में सुलह भी करवाई। एक मामले में सुनवाई करते हुए उन्होंने सेक्टर 47 से आई शिकायत के संबंध में पति को निर्देश दिए कि वह अपनी पत्नी के अधिकारों का सम्मान करते हुए उसके भरण पोषण का उचित ख्याल रखे। दोनों के बीच विवाद चल रहा है व पुलिस द्वारा मध्यस्थता की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला में महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाती है तथा हर मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं को आश्वस्त किया जाता है कि वे समाज का एक ताकतवर हिस्सा हैं और किसी भी रूप में कमजोर नहीं है। हमारे संविधान में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए पर्याप्त अधिकार दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed