फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Roadways bus increased security after blast

हरियाणा रोडवेज की बस में हुए ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 28 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 May 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus increased security after blast
जांच करते सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

कुरूक्षेत्र के पीपली में हरियाणा रोडवेज की बस में बृहस्पतिवार को ब्लास्ट के बाद गुड़गांव बस स्टैंड पर बसों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पुलिस की कई टीमों ने विभिन्न शहरों में जाने वाली बसों की जांच की। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बस में रखे यात्रियों के सामान को भी चेक किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुरूक्षेत्र के पीपली में रोडवेज बस में हुए धमाके के बाद एहतियात के तौर पर चेकिंग की जा रही है ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। 
विज्ञापन


गुड़गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुड़गांव पुलिस की स्वाट टीम बस अड्डा सहित अन्य जगहों पर चेकिंग कर रही है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी गुड़गांव पुलिस की स्वाट टीम शहर के विभिन्न जगहों पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों शापिंग मॉल्स आदि जगहों पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। यही नहीं संदिग्ध वाहनों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।  पुलिस की टीम ने बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज सहित उत्तराखंड परिवहन निगम, डीटीसी की बसों में जांच की। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ  भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की कि कहीं भी संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed