{"_id":"5b4262b64f1c1b55238b53ab","slug":"haryana-incharge-anil-jain-says-bjp-implemented-the-modi-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामीनाथन की बात छोड़िए, भाजपा ने लागू किया मोदी आयोग: अनिल जैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीनाथन की बात छोड़िए, भाजपा ने लागू किया मोदी आयोग: अनिल जैन
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
अनिल जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्वामीनाथन आयोग की बात अब मत करिए। देशभर के किसानों के लिए अब ‘नरेंद्र मोदी आयोग’ लागू कर दिया गया है। आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने किसान हित में इतना बड़ा कदम उठाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी अनिल जैन ने रविवार को सेक्टर-12 स्थित कनवेंशन सेंटर में चल रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक में ये बातें कहीं।
जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में करोड़ों लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं का असर अब देखने को मिल रहा है।
किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, फसल बीमा योजना के साथ ही पहली बार फसलों की लागत से 50 फीसदी ज्यादा मूल्य देने की सौगात दी गई है। इतना ही नहीं किसानों को डेढ़ गुना तक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की व्यवस्था की जा रही है।

बाजरा की उत्पादन लागत 990 रुपये प्रति कुंतल है। सरकार ने इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसी प्रकार धान की उत्पादन लागत 1166 रुपये प्रति कुंतल है, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि देश में दाल का आयत किया जाता था, लेकिन सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों का रुझान दाल की पैदावार की ओर बढ़ाने की कोशिश की है। नतीजतन देश में पिछले चार साल में ही 66 फीसदी दालों का उत्पादन बढ़ा है।