फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana govt cheated CWG silver medal winner anisa sayyed

CWG पदक विजेता को सरकार ने दिया धोखा

Sun, 10 Aug 2014 06:54 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 06:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana govt cheated CWG silver medal winner anisa sayyed

अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीसा सैय्यद के साथ राज्य सरकार ने एक बार फिर धोखा किया है। कैबिनेट की बैठक में खेल विभाग का असिस्टेंट डायरेक्टर बनाने की घोषणा के बाद सरकार मुकर गई है। खेल विभाग की ओर से अनीसा को भेजे गए पत्र से तो यही जाहिर हो रहा है।

विज्ञापन


इस पत्र के मुताबिक विभाग चाहता है कि अनीसा शूटिंग कोच (प्रशिक्षक) की नौकरी ज्वाइन करें। इस कागज को देखकर अनीसा और उनके पति मुबारक दोनों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


दोनों ने सरकार के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है। अनीसा का कोच के रूप में नौकरी ज्वाइन करना नामुमकिन है। मुबारक का कहना है कि अनीसा तो पहले असिस्टेंट डायरेक्टर का पद भी ग्रहण नहीं कर रही थी। फिर काफी विचार-विमर्श के बाद इस पद को स्वीकार किया। लेकिन सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है नये पत्र में

Haryana govt cheated CWG silver medal winner anisa sayyed

खेल और खिलाड़ियों की बात करने वाले मुख्यमंत्री से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के महानिदेशक की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि ‘आपका चयन इस विभाग में शूटिंग प्रशिक्षक के तौर पर आपकी खेल उपलब्धियों के आधार पर हुआ है। इससे पूर्व कि आपको नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, आप अपनी शैक्षणिक योग्यताओं एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्र विभाग को तुरंत जमा करवाएं ताकि इनकी वेरीफिकेशन संबंधित संस्था से करवाई जा सके’।

यह पत्र मिलने के बाद अनीसा को समझ में आ गया है कि उन्होंने भले ही बड़ी से बड़ी प्रतियोगिताओं में सटीक निशाना लगाया हो लेकिन हरियाणा में उपलब्धियों के मुताबिक नौकरी पाना आसान नहीं है। अनीसा की नौकरी के लिए लड़ाई लड़ने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के उपाध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन का कहना है कि असिस्टेंट डायरेक्टर का पद देने की घोषणा करके कोच का पद देना सरेआम धोखा है।

सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि मौलाना ने अनीसा को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर या पुलिस में डीएसपी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से भी मुलाकात की थी। लेकिन उनकी सिफारिश भी हुड्डा सरकार के चार वर्ष पुराने निर्णय को बदल न सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed