फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   haryana governor said who do not doing yoga he is Monster

रामदेव को याद आए पुराने दिन, राज्यपाल बोले 'जो योग से नहीं जुड़ा वो दानव है'

Sat, 18 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
haryana governor said who do not doing yoga he is Monster
योगा - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए फरीदाबाद तैयार दिख रहा है। पांच दिवसीय योग शिविर का आगाज शुक्रवार से हो गया। पहले ही दिन सेक्टर-12 के हुडा मैदान पर 30 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वामी रामदेव के साथ योग किया।

विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने शिविर की शुरुआत करते हुए कहा कि मनुष्य का जन्म मानव के रूप में होता है, लेकिन मानव बनने के लिए योग के साथ जुड़ना पड़ता है। जो योग के साथ नहीं जुड़ता वो मानव होते हुए भी दानव कहलाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा को हरि की भूमि कहा जाता है। इस भूमि पर भगवान ने खुद अवतरित होकर जीवन जीने की कला सिखाई थी। गीता का हर अध्याय योग के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

haryana governor said who do not doing yoga he is Monster
योगा शिविर - फोटो : अमर उजाला

कोई भी योजना बनाकर, साधन जुटाकर प्रयास पूर्वक किया गया काम तब तक सफल नहीं होता, जब तक संतों की कृपा नहीं होती। हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जिस पर साधु संतो की बड़ी कृपा है।

पूरे देश में आज इस प्रदेश ने अपनी अलग पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि भौतिक प्रगति मनुष्य के सांसारिक सुख के लिए जरूरी तो है, लेकिन यह तब तक बेकार है जब तक मनुष्य संयमित, अनुशासित और धर्मानुकूल न हो।

आज पूरे विश्व में योग क्रांति के जरिये जीवन पद्धति को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर एक तरफ प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में एक लाख लोगों को योग कराएंगे।

बाबा रामदेव को पुराने दिन याद आए

haryana governor said who do not doing yoga he is Monster
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, स्वामी रामदेव फरीदाबाद में नया कीर्तिमान बनाएंगे। हरियाणा के लिए यह बड़े गौरव की बात है। इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि योग को दुनिया के कोने-कोने तक फैल चुका है। मुस्लिम देशों में भी इसे अपनाया जा रहा है। 18 जून को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हजारों लोग योग का संदेश पूरी दुनिया को देंगे। जबकि 19 जून को दिल्ली के राजपथ पर 50 हजार से ज्यादा लोग योग करेंगे।

फरीदाबाद में योग शिविर के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर बाबा रामदेव को पुराने दिन याद आ गए। मंच से उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जब वह फरीदाबाद के डीएवी स्कूल में शिविर लगाने आए थे, तब उन्हें थोड़े ही लोग जानते थे, लेकिन अब देश-दुनिया में थोड़े ही ऐसे लोग होंगे, जो उन्हें नहीं जानते होंगे।

योग की वजह से ही ऐसा संभव हो सका। 20 साल पहले लगे शिविर में मौजूद लोगों से उन्होंने हाथ उठाने का आह्वान किया तो सैकड़ों लोगों ने हाथ उठा दिए। पहले योग शिविर के मंच से रामदेव ने फरीदाबाद को बहुत जल्द एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा भी की।

राम की अयोध्या बने स्मार्ट सिटी

haryana governor said who do not doing yoga he is Monster
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

मंच से राज्यपाल ने स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी करने वालों को भी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि 'आप स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर आप आदमी को स्मार्ट नहीं बना पाए तो इसका क्या मतलब रह जाएगा।

आप स्मार्ट सिटी बनाइए, डिजिटल प्रदेश बनाइए, देश को आगे ले जाइए, लेकिन ये याद रखना होगा कि स्मार्ट सिटी बनाते समय यह रावण की लंका न बन जाए। राम की अयोध्या बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि अगर आप एक कदम चलते हैं तो पूरा देश 125 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा। लेकिन देश की सबसे बड़ी दिक्कत है कि हम लोग एक साथ संगठित होकर नहीं चलते। देश तब आगे बढ़ेगा जब हम एक साथ एक ही दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

अधिकारियों ने किया योग, पुलिस पर बढ़ा दबाव

haryana governor said who do not doing yoga he is Monster
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

योग शिविर के जरिये जनता का तनाव दूर करने आए बाबा रामदेव ने पुलिस का तनाव बढ़ा दिया है। रात में 9 से सुबह 4 बजे तक शहर की कानून व्यवस्था पर नजर रखने के बाद पुलिसकर्मियों को योग शिविर में वीवीआईपी, वीआईपी की सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जा रहा है। शिविर में क्राइम ब्रांच के अलावा थानों की पुलिस ड्यूटी दे रही है।

स्वामी रामदेव के योग शिविर में पूरा प्रशासनिक अमला तैनात नजर आया। किसी ने जनता के बीच बैठक योग किया तो कोई इधर-उधर टहलकर टाइम पास करता दिखा। अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, हुडा प्रशासक प्रियंका सोनी, एसडीएम महावीर प्रसाद मैदान में योग करते दिखे। वहीं, पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मंच पर बैठे दिखे।

फरीदाबाद में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे बाबा रामदेव के शिविर को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। विशेषकर बच्चे और महिलाएं खासे उत्साहित दिखाई दिए। सुबह चार बजे से ही लोगों ने हुडा मैदान पर पहुंचना शुरू कर दिया था। कोई दुपहिया पर परिवार के साथ पहुंचा तो कोई अपनी कार में सवार होकर। शिविर में परिवार के साथ आई बुजुर्ग महिलाओं की संख्या भी काफी थी। सुबह हुई बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed