फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Fake currency notes Rs 1.20 cr seized by Gurugram police

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 10:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jun 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana Fake currency notes Rs 1.20 cr seized by Gurugram police
पुलिस ने पकड़े नकली नोट - फोटो : ani
हरियाणा पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1.20 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम की सदर थाना पुलिस ने 1.20 करोड़ के नकली नोट के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों वसीम और कासिम से रिमांड पर लिया है और उनकी दौरान निशानदेही करवाई जा रही है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपियों के पूछताछ के आधार पर सदर थाना पुलिस ने करीब 4 स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन पुलिस के हत्थे अन्य आरोपी नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। चूंकि मामले में कार्रवाई की शुरूआत राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की है इसलिए पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला काफी गंभीर है। ऐसे में इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आरोपियों ने एक लैपटॉप और एक प्रिंटर खरीदा था, इसे नोट छापने और आपूर्ति करने के लिए इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से रिमांड के दौरान जो भी जानकारी मिल रही है उसे एनआईए के साथ साझा किया जा रहा है। एनआईए की टीम भी कुछ स्थानों पर छापेमारी में जुटी हुई है। 
 

बता दें कि एनआईए ने सूचना के आधार पर बुधवार को सेक्टर-48 के करीब दो युवकों को 1.20 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बदलने के लिए बुलवाया था। आरोपी यह करेंसी आधे रेट पर बदल रहे थे। 

एनआईए व सदर थाना पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वह यह नोट अपने घर पर मेवात में ही छापते थे। इसके लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से पेपर व स्याही आती थी। मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed