फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Assembly Election Results Lalu Yadav s son in law Bhupendra Hooda s relatives also lost

Haryana Elections Result: लालू के दामाद, भूपेंद्र हुड्डा के समधी भी हारे... कांग्रेस की लाज बची मेवात के सहारे

Thu, 10 Oct 2024 11:05 AM IST
आकाश दुबे डॉ. संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
डॉ. संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

पलवल विधानसभा सीट से करण दलाल अपनी जीत के प्रति इस कदर आश्वस्त थे कि उन्होंने अपना नामांकन जिस समय दाखिल किया था, उस समय तक पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया था।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Results Lalu Yadav s son in law Bhupendra Hooda s relatives also lost
Haryana Elections Resul - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबरदस्त हवा और चर्चा के बावजूद कांग्रेस का हरियाणा में सामने आया चुनावी समीकरण इस बार चौंकाने वाला रहा है। इस क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से इस बार कांग्रेस के कई दिग्गजों ने चुनावी रण में ताल ठोकी थी, लेकिन वह जीत नहीं पाए। इनमें कैप्टन अजय के बेटे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद चिरंजीव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समधी करण दलाल और प्रदेश भर के कांग्रेसियों को जीत की घुट्टी पिलाने की कवायद में लगे रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी भाजपा प्रत्याशियों से हार गए।

विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा के छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की कुल 23 विधानसभा सीटों की बात की जाए तो से कांग्रेस को सिर्फ छह ही सीटें मिल पाई हैं। इनमें से भी फरीदाबाद, पलवल और महेंद्रगढ़ से कांग्रेस को सिर्फ एक-एक सीट ही मिल पाई। सिर्फ मेवात जिला ही ऐसा रहा है, जहां तीनों सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बादशाहत कायम रखी। यहां की तीनों विधानसभा नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना से कांग्रेस प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। देखा जाए तो दक्षिण हरियाणा का अकेला मेवात ही ऐसा जिला रहा है, जिसके सहारे यहां कांग्रेस की लाज बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सिंबल मिले ही करण दलाल ने दाखिल कर दिया था पर्चा
पलवल विधानसभा सीट से करण दलाल अपनी जीत के प्रति इस कदर आश्वस्त थे कि उन्होंने अपना नामांकन जिस समय दाखिल किया था, उस समय तक पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया था। ऐसे में बिना सिंबल ही करण दलाल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा कर आए थे। हालांकि बाद में कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। करण दलाल को पूरा भरोसा था कि वह इस सीट से निश्चित जीत हासिल करेंगे। मंगलवार को जब परिणाम सामने आया तो पता चला कि वह भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम से 33605 वोटों से हार गए हैं।

विज्ञापन

होडल सीट से हारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को पार्टी ने होडल सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा उदयभान प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी शामिल रहे थे। कई जगह उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया था। अपने प्रत्याशियों को वह जीत का मंत्र दे रहे थे। मंगलवार को चुनावी परिणाम में उदयभान भी भाजपा के प्रत्याशी हरिंदर सिंह से 2595 वोटों से हार गए थे।

पिता-ससुर का रसूख भी चिरंजीव के नहीं आया काम
राजनीति में रसूख रखने वाले कांग्रेस में छह बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कैप्टन अजय के बेटे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद चिरंजीव भी इस बार रेवाड़ी सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनावी मैदान में थे। पिता-ससुर की रसूख भी चिरंजीव के काम न आया और वह भाजपा प्रत्याशी के सामने जीत हासिल नहीं कर सके। रेवाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चिरंजीव को भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव ने 28769 वोटों से करारी शिकस्त दी।

दक्षिण हरियाणा में इन प्रत्याशियों ने बचाई कांग्रेस की लाज

विधानसभा --- जिला ---  कांग्रेस का जीता प्रत्याशी
नूंह --- मेवात ---   आफताब अहमद
फिरोजपुर --- झिरका --- मेवात --- मामन खान
पुन्हाना --- मेवात --- मोहम्मद इलियास
पृथला --- फरीदाबाद --- रघुबीर तेवतिया
नांगल चौधरी --- महेंद्रगढ़ --- मंजू चौधरी
हथीन --- पलवल --- मोहम्मद इसराइज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed